मुड़ादेव गांव के सामने गंगा नदी में अज्ञात व्यक्ति का मिला शव, मृतक की शिनाख्त करने में जुटी पुलिस
Sadar, Varanasi | Jul 16, 2024 रोहनिया थाना क्षेत्र के अखरी पुलिस चौकी अंतर्गत मुड़ादेव गांव के सामने मंगलवार को सुबह गंगा नदी में लगभग 50 वर्षीय एक अज्ञात व्यक्ति की लाश मिली। जिसकी सूचना पाकर मौके पर पहुंची रोहनिया पुलिस ने मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर उपस्थित आसपास के लोगों से शिनाख्त कराने की काफी कोशिश किया लेकिन शिनाख्त अभी तक नहीं हो पाया।