लक्ष्मीपुर: मटिया हनुमान चौक के पास तीन ट्रैक्टरों की भिड़ंत, बड़ा हादसा टल गया
जमुई-लक्ष्मीपुर मुख्य मार्ग स्थित मटिया हनुमान चौक के समीप बुधवार की शाम तीन ट्रैक्टर आपस में टकरा गए। हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, लेकिन तीनों ट्रैक्टर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। स्थानीय लोगों ने 6 बजे बताया कि दो ट्रैक्टर लक्ष्मीपुर की ओर जा रहे थे, तभी सामने से आ रहा बालू लदा ट्रैक्टर तेज रफ्तार में नियंत्रण खो बैठा।