हुज़ूर: भोपाल के रतन कॉलोनी में दुर्गा उत्सव पंडाल में काम कर रहे चार लोग हाईटेंशन लाइन की चपेट में आए
Huzur, Bhopal | Oct 12, 2024 भोपाल के निशातपुरा थाना क्षेत्र के रतन कॉलोनी में दुर्गा उत्सव पंडाल में काम कर रहे चार लोग हाइटेंशन लाइन की चपेट में आकर झुलस गए। घटना शुक्रवार रात 10 बजे की है। इस हादसे में घायल एक व्यक्ति की हालत नाजुक बताई जा रही है। सभी घायलों को पास के एक निजी अस्पताल में भर्ती किया गया है। बताया जा रहा है कि ये युवक माइक का वायर सुधारने की कोशिश कर रहे थे।