पाटी: पाटी पुलिस ने एक गुमशुदा महिला को गुजरात से दस्तयाब कर उसके पति के सुपुर्द किया, घर से बिना बताए चली गई थी महिला
Pati, Barwani | Jun 6, 2026 बड़वानी SP पद्म विलोचन शुक्ल के निर्देशन में गुमशुदा महिलाओं की तलाश के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पाटी पुलिस ने एक महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। थाना क्षेत्र एक महिला जो बिना बताए घर से चली गई थी। उसे पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों की सहायता से गुजरात से दस्तयाब किया है। यह कार्रवाई ASP धीरज बब्बर, एसडीओपी महेश सुनैया के मार्गदर्शन में हुईं हैं।