शंभूगंज: प्रतापपुर-बेलारी मार्ग पर जर्जर पुलिया, कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा, प्रशासन बेखबर
प्रतापपुर गांव से बेलारी गांव जाने वाली सड़क पर पुलिया जर्जर हो गई है। जर्जर पुलिया से होकर नित्य दिन सैकड़ो वाहन आते जाते हैं। ग्रामीणों ने शुक्रवार की शाम 6 बजे बताया कि पुलिया दिन प्रतिदिन जर्जर होती जा रही है। अगर प्रशासन उदासीन रहा तो यहां कभी भी एक बड़ी हादसा होने की घटना से इनकार नहीं किया जा सकता है। स्थानीय लोग लगातार मरम्मत करने की मांग कर रहे हैं।