लांजी: जर्जर पानी की टंकी बनी खतरा, लांजी बस स्टैंड पर बड़े हादसे की आशंका
लांजी नगर के सबसे व्यस्त सराय कॉम्प्लेक्स बस स्टैंड पर स्थित करीब 40 वर्ष पुरानी पानी की टंकी अब जर्जर होकर लोगों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है। टंकी की सीढ़ी क्षतिग्रस्त होकर लटक रही है और इसकी पाइपलाइन भी कई वार्डों में बंद पड़ी है। स्थानीय नागरिकों का सोमवार लगभग दोपहर 12 बजे कहना है कि बस स्टैंड पर प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोगों की आवाजाही रहती है। ऐसे