बलिया: खेजुरी थाने में दो पहिया वाहनों की नीलामी मोहम्मद नसीम खान ने अपने नाम की
Ballia, Ballia | Apr 23, 2026 पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन क्लीन के अंतर्गत खेजुरी थाने में दोपहिया वाहनों की नीलामी में बलिया सूर्योदय स्क्रैप इंटरप्राइजेज के प्रोपराइटर मोहम्मद नसीम खान ने एक बार फिर बाजी मारी है। बिहार के बक्सर, मऊ, गाजीपुर, बनारस से आए प्रतिभागियों को पछाड़ते हुए सबसे अधिक बोली लगाकर नीलामी को अपने नाम किया।