नरहरपुर: यातायात पुलिस कांकेर ने एनएसएस कैंप मुड़पार में यातायात की पाठशाला लगाई
यातायात पुलिस कांकेर के द्वारा ठाकुर भाव सिंह कॉलेज नरहरपुर वा हाई स्कूल सरोना के छात्राओं के लिए यातायात संबंधित जानकारी के लिए पाठशाला लगाया गया।इसमें सड़क दुर्घटना से बचने के उपाय,सड़क पर संकेत एवं कैसे बोलती है सड़क के संबंध में जानकारी दिया गया। साथ ही साइबर जागरूकता के बारे में बताया गया। और पुलिस मित्र की जानकारी दी गई।