नबीनगर: दरुआ में मुहर्रम पर्व के दौरान सोशल मीडिया पर नकली हथियार का फोटो डालने पर 3 युवकों के खिलाफ कार्रवाई
नवीनगर प्रखंड क्षेत्र के बड़ेम थाना अंतर्गत ग्राम दरुआ से सोशल मीडिया पर अवैध हथियार के साथ पोस्ट डालने को लेकर तीन लोगों को हिरासत में लिया गया।इस संबंध में थाना अध्यक्ष सिमरन राज ने बताया कि सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम दरुआ में कुछ युवकों के द्वारा इंस्टाग्राम पर अवैध हथियार के साथ फोटो डालकर मोहर्रम पर्व पर भय का माहौल बनाने का प्रयास किया जा रहा है ।