खगड़िया: गोछारी ढाला के पास सड़क हादसे में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत, परिजनों में मचा कोहराम
खगड़िया जिले के एनएच-31 स्थित गोछारी ढाला के समीप अज्ञात वाहन की टक्कर में गंभीर रूप से घायल बाइक सवार युवक की इलाज के दौरान शुक्रवार देर रात मौत हो गई। शनिवार सुबह 9:00 बजे को महेशखूंट थाना पुलिस ने शव का खगड़िया सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। मृतक की पहचान गोछारी गांव निवासी दिनेश मुनी के 25 वर्षीय पुत्र अजीत कुमार के रूप में हुई ह