गर्लफ्रेंड को डराने के लिए बॉयफ्रेंड ने खुद को लगाई आग, बचाने में प्रेमिका भी झुलसी, चिरमिरी जिला अस्पताल में भर्ती
छत्तीसगढ़ के चिरमिरी में बॉयफ्रेंड ने अपनी नाबालिग गर्लफ्रेंड को डराने के लिए खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगा ली। इस घटना में दोनों बुरी तरह रूप से झुलस गए। जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।यह घटना वार्ड नंबर 26 की है। जानकारी के मुताबिक, बॉयफ्रेंड सोमवार को गर्लफ्रेंड का साथ मांगने उसके घर गया था।