मनेर: पंजाब से लौट रहे मनेर के युवक की मुरादाबाद में ट्रेन से गिरकर मौत
Maner, Patna | Apr 19, 2026 मनेर थाना क्षेत्र के सादिकपुर गांव के रहने वाले सनी कुमार की मुरादाबाद में ट्रेन से गिरने के कारण मौत हो गई। युवक की मौत के बाद परिवार वालों के बीच शोक का माहौल हो गया है। मृतक युवक के पंजाब के लुधियाना में स्थित फैक्ट्री में काम करता था। पंजाब से वह अपने घर ट्रेन से लौट रहा था। इसी बीच रास्ते में घटना हुई।