हनुमानगढ़: जिला मुख्यालय स्थित राजीव गांधी स्टेडियम में हनुमानगढ़ पुलिस ने बालिकाओं को दी सेल्फ डिफेंस की विशेष ट्रेनिंग
हनुमानगढ़ जिला मुख्यालय स्थित राजीव गांधी स्टेडियम में हनुमानगढ़ पुलिस के महिला कांस्टेबलों की ओर से बालिकाओं को सेल्फ डिफेंस की विशेष ट्रेनिंग दी जा रही है। सेल्फ डिफेंस का मुख्य उद्देश्य बालिकाओं को आपातकालीन परिस्थितियों में आत्मनिर्भर बनाना और उनकी सुरक्षा को सुनिश्चित करना है। यह कार्यक्रम राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के मौके पर आयोजित किया गया।