तुलसीपुर: सुगानगर लहरी एवं विजईडीह में अग्निकांड पीड़ितों से मिलकर विधायक तुलसीपुर ने दी सहायता
2 अप्रैल बुधवार 7 बजे विधायक तुलसीपुर कैलाश नाथ शुक्ला ने ग्राम सुगानगर लहेरी व विजई डीह में हुए अग्निकांड में पीड़ित से मिले। लगभग दो दर्जन से अधिक लोगों के घर जल कर खाक हो गए थे गांवों में जाकर उन सभी लोगों का समाचार प्राप्त कर राज्स्व अधिकारियों को तत्काल अनुमन्य आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने का निर्देश देते हुए अपने स्तर से भी पीड़ित परिवारों की सहायता की।