बेलदौर: बेलदौर प्रखंड में तेज आंधी से कई पेड़ और घर क्षतिग्रस्त, लोगों की बढ़ी परेशानी
बेलदौर प्रखंड में सोमवार की देर रात आई तेज आंधी और तूफान ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दीं। तेज हवा के कारण प्रखंड के कई इलाकों में पेड़ गिर गए, जबकि कई गरीब परिवारों के आशियाने भी उजड़ गए। अचानक आए तूफान से लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आंधी के कारण कई जगहों पर बिजली आपूर्ति भी बाधित हो गई, जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। मंगलवार की दोप