प्रतापपुर: प्रतापपुर में श्रद्धापूर्वक मनाई गई रामविलास पासवान की जयंती, नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
प्रतापपुर में लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) के संस्थापक एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय रामविलास पासवान की जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर लोजपा एवं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित हुए। कार्यक्रम में नेताओं और कार्यकर्ताओं ने स्वर्गीय रामविलास पासवान के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी