खजनी: बेलघाट के बलुआ गाँव में श्रीमद्भागवत कथा के छठवें दिन महारास लीला और श्रीकृष्ण-रुक्मणी विवाह का दिव्य वर्णन
गोरखपुर जनपद मे बेलघाट के बलुआ गाँव मे श्रीमद्भागवत कथा के छठवें दिन कथावाचक पंडित मार्कण्डेय जी महाराज ने गोवर्धन पूजा, छप्पन भोग, महारास लीला और भगवान श्रीकृष्ण-रुक्मणी विवाह के प्रसंगों का भावपूर्ण वर्णन किया। उन्होंने रास पंच अध्याय का महत्व बताते हुए कहा कि इसके पांच गीत भागवत के पंच प्राण हैं, जिन्हें भाव से गाने वाला भक्त भवसागर से पार हो जाता है।