ललितपुर: ललित टॉकीज के पीछे लगी भीषण आग, मचा हड़कंप, लोगों में दहशत, घटना का वीडियो वायरल, दमकल कर्मियों ने पाया काबू
ललितपुर सदर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ललित टॉकीज के पीछे लगी अज्ञात कारणों से लगी भीषण आग,जिसको लेकर स्थानीय लोगों में मचा ह्ड़कंप और दहशत का माहौल है,घटना की सूचना दमकल विभाग को दी गई मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने किसी तरह आग पर काबू पाया है, घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी के साथ वायरल हो रहा है।