लोहरदगा: लोहरदगा सदर अस्पताल में उमेश सिंह ने दिखाई मानवता की मिसाल, समय पर रक्तदान कर गर्भवती महिला को दिया नया जीवन।
लोहरदगा सदर अस्पताल के ब्लड बैंक में गुरुवार दोपहर करीब 12:00 बजे समाजसेवी एवं बजरंग दल के पूर्व संयोजक उमेश सिंह ने समय पर रक्तदान कर एक गर्भवती महिला के लिए जीवनदाता की भूमिका निभाई। रक्त की कमी के कारण ऑपरेशन रुका हुआ था, लेकिन उमेश सिंह के तत्काल रक्तदान से न केवल समय पर ऑपरेशन संभव हो सका, बल्कि महिला की जान पर मंडरा रहा खतरा भी टल गया।