पवई: पंन्ना जिले में 483.1 मिमी औसत वर्षा दर्ज पंन्ना कलेक्टर ने दी जानकारी
Pawai, Panna | Jul 30, 2024 पन्ना जिले में 01 जून से 30 जुलाई 2024 तक 483.1 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गई है। अब तक वर्षामापी केन्द्र पन्ना में 484.7 मिमी, देवेन्द्रनगर में 314.2 मिमी, गुनौर में 466.3 मिमी, अमानगंज में 535.9 मिमी, पवई में 633 मिमी, सिमरिया में 544.2 मिमी, शाहनगर में 393.2 मिमी, रैपुरा में 542 मिमी और अजयगढ़ में 434.6 मिमी वर्षा दर्ज की गई है।