पवई: कल्दा क्षेत्र की आदिवासी महिलाओं ने मुर्गीपालन से पांच माह में 13 लाख रूपए से अधिक कमाये जनसंपर्क पन्ना ने दी जानकारी
Pawai, Panna | Jul 30, 2024 जनसंपर्क कार्यालय पन्ना ने प्रेस नोट जारी कर जानकारी देते हुए बताया कि जिला प्रशासन पन्ना के नवाचार से एमपीडब्ल्यूपीसीएल संस्था के सहयोग से मनरेगा योजना और डीएमएफ मद से फरवरी 2024 से कल्दा पठार क्षेत्र की गरीब आजीविका मिशन समूह की आदिवासी महिलाओं के लिए मुर्गी शेड बनवाकर मुर्गीपालन की गतिविधि शुरू की गई थी।