जंदाहा: हाजीपुर-जन्दाहा NH 322 अंधराबर चौक पर सड़क पर सूखा पेड़ बना हादसे का डर, वन विभाग से हटाने की मांग
वैशाली जिला के जंदाहा प्रखंड अंतर्गत आंध्राबर चौक पर एक बड़ा खतरा लगातार लोगों के सिर पर मंडरा रहा है।यहां वर्षों पुराना बरगद और पीपल का पेड़ एक ही जड़ से संयुक्त रूप से उगा हुआ है, जिसमें से एक पेड़ पूरी तरह सूख चुका है। सूखा हुआ यह विशाल तना हाजीपुर से जंदाहा आने वाली NH-322 मुख्य सड़क के ऊपर से गुजरा हुआ है।