लिट्टीपाड़ा: न्यायालय के निर्देश पर लिट्टीपाड़ा पुलिस ने वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेजा
Litipara, Pakur | Oct 13, 2025 न्यायालय के निर्देश पर लिट्टीपाड़ा पुलिस ने अभियुक्त सामू मुर्मू को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। न्यायालय के इश्तहार के तहत आरोपी की तलाश लंबे समय से की जा रही थी। गिरफ्तारी के बाद सामू मुर्मू को नियमानुसार न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। जानकारी के अनुसार आरोपी पर गंभीर धाराओं में मामला दर्ज है और वह लंबे समय से फरार चल रहा था।