राजातालाब: पीएम मोदी का काशी में होगा ग्रैंड वेलकम; बाबतपुर, सम्मेलन स्थल के साथ ही सजाई जा रही नगर की सड़कें
आगामी 18 जून को काशी के सांसद एवं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के काशी आगमन पर उनका ग्रेंड वेलकम होगा। पार्टी की योजनानुसार बाबतपुर स्थित लाल बहादुर शास्त्री अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के साथ ही मेहंदीगंज ग्राम सभा स्थल पर भव्य स्वागत की योजना बनी है।