राजातालाब: कपसेठी क्षेत्र में युवक ने पारिवारिक कलह से उबकर ट्रेन के सामने कूद कर दी जान
कपसेठी थाना अंतर्गत कपसेठी गांव निवासी जीतेंद्र कुमार विश्वकर्मा उर्फ टून्नू (30) ने पारिवारिक कलह से उबकर ट्रेन के सामने कूद कर जान दे दी। सूचना पाकर मौके पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के अनुसार, जीतेंद्र कुमार विश्वकर्मा शराब पीने का आदि था।