मोतिहारी: जिला स्तरीय मिट्टी जांच प्रयोगशाला मोतिहारी में 5004 मिट्टी नमूनों का किया गया विश्लेषण
जिला स्तरीय मिट्टी जांच प्रयोगशाला मोतिहारी में किसानों का मुफ्त में मिट्टी की जाँच की जाती है।राष्ट्रीय कृषि विकास योजना अंतर्गत मृदा स्वास्थ्य एवं उर्वरता योजना 2024-25 में पूर्वी चम्पारण मोतिहारी जिले में मिट्टी नमूनों का लक्ष्य 25,300 है। अभी तक प्रयोगशाला में कुल 22,927 मिट्टी नमूना जमा हो चुका है जिसमें से 5004 मिट्टी नमूनों का विश्लेषण हो चुका है |