विदिशा नगर: हनुमान जन्मोत्सव पर रंगई मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब
हनुमान जयंती के अवसर पर गुरुवार सुबह 10 बजे रंगई स्थित प्रसिद्ध हनुमान मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। शहर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में भक्त भगवान के दर्शन के लिए पहुंचे। मंदिर परिसर में भक्तिमय माहौल देखने को मिला, जहां श्रद्धालु पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना करते नजर आए।