शिवपुरी जिले के कोलारस स्टेशन रोड स्थित टंकी के पास रहने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ता नसीम बानो सोमवार सुबह करीब 10 बजे छत से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गईं। सात–आठ माह की गर्भवती नसीम के सिर में गंभीर चोट आई तथा नाक से खून बहने लगा, जिससे उनकी हालत नाजुक हो गई।घटना के बाद परिजन उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे थें।