धमतरी: संबलपुर में प्राकृतिक खेती को बढ़ावा, किसान कुटी निर्माण के लिए 10 लाख की घोषणा
संबलपुर में प्राकृतिक खेती कार्यशाला में मंत्री टंकराम वर्मा ने प्राकृतिक खेती को स्वस्थ और आत्मनिर्भर भारत की आधारशिला बताया। आमदी में मंदिर भवन और संबलपुर में किसान कुटी के लिए 10-10 लाख रुपये की घोषणा की गई। किसानों को जैविक खेती के लिए उपकरण और बीज भी दिए गए।