चरखारी: चरखारी में चरखारी राठ रोड पर बाइक से गिरकर व्यक्ति हुआ गंभीर रूप से घायल, जिला अस्पताल में उपचार जारी
महोबा जनपद के कबरई कस्बा निवासी 45 वर्षीय कल्लू बाइक में सवार होकर सोमवार समय तकरीबन 7 बजे राठ जा रहा था। तभी चरखारी राठ रोड पर तेज रफ्तार बाइक अचानक असंतुलित होकर फिसल गई। हादसे में कल्लू गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इमरजेंसी वार्ड में तैनात डॉक्टर द्वारा घायल का इलाज किया जा रहा है।