घाघरा: हापामुनि गांव में मंडा मेला: फुलखुंदी में जलते अंगारों पर चले भोक्ता, उमड़ी हजारों की भीड़
Ghaghra, Gumla | Apr 1, 2026 हापामुनि गांव में आयोजित पारंपरिक मंडा मेला के अवसर पर आस्था, भक्ति और परंपरा का अद्भुत संगम देखने को मिला। इस मौके पर भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद प्राप्त करने और अपनी अटूट श्रद्धा प्रदर्शित करने के लिए सैकड़ो भोक्ताओं ने फुलखुंदी अनुष्ठान में भाग लेते हुए जलते हुए अंगारों पर नंगे पांव चलकर धार्मिक आस्था का परिचय दिया