हाटपिपल्या: रोजड़ी में शॉर्ट सर्किट से सरपंच के घर में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख
रोजड़ी में शॉर्ट सर्किट से सरपंच के घर भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख। हाटपीपल्या,हाटपीपल्या के रोजड़ी गांव में बीती रात एक बड़ा हादसा सामने आया, जहां शॉर्ट सर्किट के कारण सरपंच गुलाब सिंह चौहान के घर में भीषण आग लग गई। आग इतनी भयंकर थी कि घर में रखा सारा सामान—कपड़े, बिस्तर, अनाज, खाने-पीने की सामग्री, सोफा, जेवर और पांच लाख रुपए नगदी—सब जलकर राख हो गए।