जबलपुर: पंजाब नेशनल बैंक में नकली सोने के जेवर गिरवी रख बैंक से 43 लाख रुपये की ठगी
जबलपुर में पंजाब नेशनल बैंक की सदर शाखा में गोल्ड लोन से जुड़ा एक बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है। बैंक से करीब 43 लाख रुपये की ठगी किए जाने के मामले में पुलिस ने दो गोल्ड वैल्यूअर सहित 15 लोगों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। मामले का खुलासा बैंक द्वारा एनपीए खातों की समीक्षा और गिरवी रखे गए जेवरों की दोबारा जांच के दौरान हुआ।जानकारी के अनुसार, बैंक की सद