चंदौसी: गांव चित्तौरा के पास तेज रफ्तार में कार पेड़ से टकराकर पलटी, दो लोग गंभीर रूप से घायल
थाना कुढ़फतेहगढ़ क्षेत्र के गांव चितौरा के पास रविवार दोपहर करीब 4:00 बजे के करीब एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकराने के बाद पलट गई। हादसे में कार सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार चंदौसी की ओर से आ रही थी। गांव चितौरा के पास नदी के निकट अचानक चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा, जिससे दो लोग घायल हुए