DC कर्ण सत्यार्थी की अध्यक्षता में शनिवार को स्वास्थ्य विभाग की 4:00 समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में संस्थागत प्रसव, टीकाकरण, कुपोषण, गैर-संचारी रोगों की रोकथाम सहित विभिन्न योजनाओं की प्रगति पर चर्चा की गई। उपायुक्त ने सभी 65 डिलिवरी सेंटरों में न्यू बेबी केयर कॉर्नर (एनबीसीसी) स्थापित करने और स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।