कुशलगढ़: 108 श्रद्धालुओं की नाकोड़ा–पारसनाथ तीर्थयात्रा संपन्न, धर्म-सेवा व सामाजिक एकता का बना अनुपम संगम
शुक्रवार शाम 5 बजे मिली जानकारी अनुसार साधु-भगवंतों के मंगल आशीर्वाद एवं स्वर्गीय आनंदीलाल काठेड़, शांताबाई काठेड़ तथा आदित्य काठेड़ की प्रेरणा से संघपति एवं समाजसेवी अजीत काठेड़ एवं सुनीता काठेड़ परिवार द्वारा आयोजित 108 श्रद्धालुओं की चार दिवसीय श्री नाकोड़ा–पारसनाथ तीर्थयात्रा श्रद्धा, सेवा और सामाजिक समरसता के वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुई।