पिथौरागढ़ में कैलाश-मानसरोवर यात्रा और मानसून आपदा के मद्देनजर पुलिस ने सतर्कता बढ़ाई है। क्षेत्राधिकारी उमेश मलिक ने पुलिस कर्मियों को यात्रा मार्गों पर निगरानी और आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। राहत बचाव के लिए पुलिस पूरी तरह तैयार है।