थाना नगला सिंघी क्षेत्र के गांव गढ़ी धर्मी में 35 वर्षीय विवाहिता नीतू पत्नी वीरपाल का शव गांव के बाहर पेड़ पर लटका हुआ मिला है। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। वही, मौके पर पहुंचे मायका पक्ष के लोगों ने पति पर ही हत्या का आरोप लगाया है।