नागौद: सितपुरा प्लाईवुड़ फैक्ट्री के नजदीक ट्रैक्टर की ठोकर से से बाइक सवार युवक हुआ घायल।
Nagod, Satna | Jun 21, 2026 सतना। सतना-नागौद मार्ग पर स्थित सितपुरा प्लाईवुड फैक्ट्री के समीप ट्रैक्टर और बाइक के बीच हुई भिड़ंत में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने घायल को तत्काल उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज जारी है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, घायल युवक अपनी बाइक से वापस जाँखी गांव जा रहा था इस दौरान सड़क हादसे का हुआ शिकार।