झांसी: झांसी में बाइक सवार युवक को ट्रक ने रौंदकर किया मौत, मामा के घर से लौट रहा था, चालक फरार
Jhansi, Jhansi | Jun 30, 2026 झांसी के सीपरी बाजार थाना क्षेत्र में सोमवार सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। युवक अपने मामा के घर से मध्य प्रदेश के दतिया स्थित अपने गांव लौट रहा था। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मंगलवार की दोपहर 3 बजे पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। मृतक दतिया जिले के धमना गांव निवासी अंगत यादव हैं।