सुसनेर: माणा टोल प्लाजा पर कर्मचारी की मौत का सच क्या? सोशल मीडिया पर वायरल हुआ CCTV फुटेज, पुलिस को PM रिपोर्ट का इंतजार
माणा टोल प्लाजा पर कर्मचारी धर्मेंद्र गुर्जर का शव मिलने के मामले में आज मंगलवार की शाम 7 बजे एक CCTV फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल हो रहे इस वीडियो को लेकर दावा किया जा रहा है कि युवक बाइक से स्वयं ही गिर गया था, जिससे उसकी मौत हो गई। इस वायरल वीडियो और दावे की पुष्टि हम नहीं करते हैं। इस पूरे मामले में पुलिस PM रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।