चूरू: दादाबाड़ी में कांग्रेस का तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम सम्पन्न, 'वोट चोर' अभियान को बूथ स्तर तक ले जाने का संकल्प
Churu, Churu | Sep 18, 2025 चूरू की दादाबाड़ी में कांग्रेस सेवादल का तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम गुरुवार को समारोहपूर्वक सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में कांग्रेस द्वारा चलाए जा रहे ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ हस्ताक्षर अभियान को बूथ स्तर तक पहुंचाकर संगठन को मजबूत करने का संकल्प लिया गया। मंच पर पहुंचे कांग्रेस सेवादल के वरिष्ठ पदाधिकारियों का सम्मान किया गया।