बोकारो जिले में आस्था और श्रद्धा का महापर्व छठ के अवसर पर गरगा डैम का फाटक रविवार को विशेष रूप से खोला जाएगा, ताकि नदी घाट स्वच्छ रहें और छठव्रति सुरक्षित तथा सहज तरीके से पूजा कर सकें।शनिवार समय लगभग साढ़े तीन बजे अनुमंडल पदाधिकारी चास प्रांजल ढ़ांडा ने बताया कि फाटक रविवार अपराह्न 09:00 से 10:00 बजे तक खोला जाएगा।