सिवनी मालवा: सीएमओ से नाराज पार्षदों ने बीजेपी जिलाध्यक्ष से की मुलाकात, नगर पालिका की समस्याओं पर हुई चर्चा
नगर पालिका में सीएमओ की कार्यप्रणाली से नाराज पार्षदों ने नवनिर्वाचित भाजपा जिला अध्यक्ष प्रीति शुक्ला से मुलाकात की। जानकारी के मुताबिक नाराज पार्षदों ने बीजेपी से इस्तीफे की इच्छा भी जताई है। वार्ड-14 के पार्षद दीपक बाथव ने सोमवार दोपहर 1 बजे जानकारी देते हुए बताया कि, सभी पार्षदों ने जिला अध्यक्ष को नगर पालिका में आ रही समस्याओं से अवगत कराया।