रहटगांव: डीजल संकट गहराया: रहटगांव सहित जिले में पेट्रोल पंपों पर लंबी कतारें, कई पंपों का स्टॉक हुआ खत्म।
खरीफ सीजन की तैयारियों और मूंग फसल की कटाई के बीच जिले में डीजल की बढ़ती मांग ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। रहटगांव, टिमरनी, हरदा सहित जिले के विभिन्न क्षेत्रों में पेट्रोल पंपों पर डीजल लेने के लिए किसानों की लंबी कतारें देखने को मिलीं। कई स्थानों पर ट्रैक्टर और डीजल के डिब्बे लेकर किसान घंटों तक अपनी बारी का इंतजार करते रहे।