बरेली: सिरौली थाना क्षेत्र की महिला ने दबंगों पर सामूहिक दुष्कर्म का लगाया आरोप
सिरौली थाना क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने एसएसपी कार्यालय पहुंचकर प्रार्थना पत्र दिया है ।उसका आरोप है कि तीन दबंगों द्वारा उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया है। जिसकी शिकायत उसने थाना पुलिस से भी की, लेकिन थाना पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की ।एसएसपी बरेली ने थाना पुलिस को मामले में जांच के बाद कार्रवाई के लिए निर्देशित किया है।