मधुबनी जिले के बेनीपट्टी अनुमंडल के हरलाखी थाना क्षेत्र के शोहपुर गांव में आपसी विवाद को लेकर शनिवार को मारपीट हुई। इस संबंध में पीड़ित प्रकाश यादव ने थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिसमे मिथलेश यादव व राजेश यादव सहित चार लोगों मारपीट व जेवर छिनने का आरोप लगाया है। थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर रंजीत कुमार ने बताया मामले की जांच कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।