राजातालाब: पर्यावरण संरक्षण के लिए निकाली गई जागरूकता साइकिल रैली
पर्यावरण संरक्षण के लिए निकली जागरूकता साइकिल रैली वाराणसी के आराजी लाइन विकासखंड क्षेत्र में पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से रविवार सुबह लगभग 07 बजे खेवली के युवाओं द्वारा साइकिल रैली निकाली गई। रैली के माध्यम से गंगा निर्मलीकरण, सुव्यवस्थित यातायात, और पर्यावरण सुरक्षा का संदेश दिया गया।