राठ: मझगवां थाना क्षेत्र के जराखर गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में करंट लगने से 25 वर्षीय युवक की हुई मौत
Rath, Hamirpur | May 31, 2026 राठ तहसील क्षेत्र के मझगवां थाना अंतर्गत जराखर गांव में संदिग्ध परिस्थितियों के चलते करंट लगने से 25 वर्षीय एक युवक की मौत हो गई। घटना की जानकारी लगते ही मृतक व्यक्ति के परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस के द्वारा आज रविवार को मृतक व्यक्ति के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया गया है।