सीकर जिले के श्यामपुरा खाचरियावास गांव में चोरों ने एक बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया। मंगलवार दोपहर 1:00 बजे मिली जानकारी के अनुसार चोर एक मकान के अंदर सीढ़ी लगाकर घुसे और मकान के अंदर रखे हुए करीब 22 लाख रुपए के जेवराज चुराकर फरार हो गए। चोरी की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का मौका मुआयना कर जहां शुरू कर दी है।